वजन बढ़ने का क्या है कारण : 1

वजन बढ़ने का क्या है कारण : 1

रोजाना की इन 5 आदतों से भी बढ़ सकता है वेट
आज की भागदौड भरी जिंदगी में हम और हमारे करीबी वजन बढा हुआ यानी मोटापे के कारण बोहत चिंतीत दिखाई देते है। वजन बढ़ने का आखिर क्या वज्ह है। किन आदतों से मोटापा होता है। ये सवाल हमारे सामने आता है। अपने देश में मोटापे की समस्या दिन ब दिन बढ़ोतरी हो रही है। ..डायबिटीज स्टडी में कहा गया है कि देश में पंधरा करोड़से जादा लोगोंको मोटापे की समस्या है। हर 5 वां भारतीय मोटापे का शिकार हुआ है और इस समस्या से परेशान है। स्पेशलिस्टों की टीम के मुताबिक मोटापा यह कुपोषण की तरफ लेजाता है। 

इस में हो सकता है आपका या आपके किसी घरवालोंका भी वजन बढ़ा हुआ होंगा, और इस मोटापा बढने की ओर ध्यान नही दे पारहे होंगे। आपने एक सवाल का जवाब जानने की कोशिश नही की होंगी की मोटापा क्यों होता है? शायद इसका जवाब नहीं....ही होंगा...! 

हमारे देशमें वजन बढ़ने की या मोटापे के कारण अनेक, इसकी जानकारी आपको नही है शायद और इसपर आपने कभी निरिक्षणभी नहीं किया होंगा, सोचाभी नही होंगा । अगर इसकी जानकारी मिली भी होंगी तो सिर्फ चंद दिनो के लिए उसका इस्तेमाल किया होंगा।

वजन बढ़ने के आमतौर कुछ कारण है -
1. गलत खान-पान
ज्यादा खाना खानेवाले मोटापे का शिकार होते है ऐसा नही है बल्कि कम खाने वाले लोग भी मोटापे का शिकार होते है। इस का मुख्य कारण है के आप क्या खा रहे है।
आज के भागदौड भरी लाईफ स्टाईल मे फास्ट फूड, जंक फूड, पॅकेटमें के फूड का ज्यादा मात्रामें सेवन करने से हो रहा है। जो कि आपके शरीर में अत्यधिक रूप से फैट जमा करते है। बार-बार इन चीजों के खाने से आपका वजन बढ़ना आसान हो जाता है। विज्ञान कहता है कि इंसुलिन फैट सेल्स को खोल देता है, जिससे आपके फैट सेल्स आपकी बॉडी में जमने लगते हैं और आप मोटे हो जाते है। इंसुलिन मीठा खाने से आपके शरीर में जाता है, इसका मतलब ये नहीं कि आप सिर्फ शुगर बंद कर दें, आपको मीठे का मतलब है कार्बोहाइड्रेट को डाइट से हटाना होगा। क्योंकि कई इनडायरेक्ट्स सोर्स से भी आपके शरीर में मीठा चला जाता है। 

2. परिवार के हार्मोंस -
कई परिवारों में ऐसा देखने में आता है कि उनकी फैमिली में सभी लोग मोटे होते हैं और ये सिलसिला कई पीढ़ियों तक चला आ रहा है। इसलिए वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण ये भी हो सकता है। कई मामलों में देखा गया है कि इसे खत्म तो नहीं कर सकते, लेकिन इसे कम किया जा सकता है।

3. नींद पूरी न होना
स्वस्थ आदमी को कम से कम लगभग 7-8 घंटे की नींद की जरुरत होती है। लेकिन यदि आपकी नींद पूरी न हो तो इसका सीधा असर आपकी हेल्थ पर पड़ सकता है और हेल्थ में भी सबसे पहले आपके वजन पर हो सकता है। नींद पूरी न होने पर आपको ज्यादा भूख लगेगी और फिर आप ज्यादा खाएंगे, जिससे आपके शरीर में कैलोरी ज्यादा जाएगी और फिर आपका वजन बढ़ना शुरुआत हो जाऐंगा।

4. मेडिसिन का अत्यधिक इस्तेमाल
नॉर्मल बिमारी में मामूली सी हेल्थ प्रोब्लम्स में मेडिसीन का इस्तेमाल करना आज के समय में ज्यादा होने लगा है। इसका साइड इफेक्ट जरूर होता है और सबसे पहले वे आपके वजन में बढोतरी के लिए कारगर साबीत होता है।  यदि आप भी ऐसा महसूस कर रहे हैं, किसी खास मेडिसिन लेने के बाद से आपका मोटापा बढ़ने लगा है, तो बिना देर किए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

5. दिन भर कुछ भी खाने की आदत 
वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है, हमेशा कुछ भी खाने लगना। कई बार देखा जाता है कि यदि कोई भी आपसे कुछ खाने की पूछता है तो आप तुरंत एग्री हो जाते हैं, चाहे वो किसी भी समय क्यों न पूछ रहा हो।
वजन बढ़ाने में यही आदत सबसे अहम रोल निभाती है। इसके लिए जरूरी है, कि आप सबसे पहले अपने खाने की आदत को सुधारें और ये भी ध्यान दें कि निश्चित समय के बाद आप कुछ नहीं खाएंगे। 

आप समझ ही गए होंगे, कि कौनसी आदतें आपका मोटापे और वजन बढ़ाने में अहम है।

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Thanks Watching & Reading News, Articles. Regards, Lokheet Graphic, News and Educational Purpose Channel.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!